आगरालीक्स.. प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज से दर्द सहित अन्य परेशानी नहीं होगी और डिलीवरी के बाद शरीर के थुलथुल होने की आशंका भी कम रहेगी, आगरा के डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड टेस्ट टयूब बेबी सेंटर में रविवार को लाइपफ सेल द्वारा वेल मॉम एंटीनेटल क्लासेज आयोजित की गईं।
डॉ रश्मि बावा निदेशक प्रहास, दिल्ली ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं काम नहीं करतीं है और दिन भर आराम करती हैं। मगर, इस दौरान काम करने से शरीर लचीला रहता है, यह मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए जरूरी है। प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित टहलना चाहिए, पेट और पीठ के व्यायाम करने चाहिए। डॉ कमलेश टंडन, डॉ वैशाली टंडन ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मां स्वस्थ्य रहे तो गर्भस्थ शिशु भी स्वस्थ्य रहता है। डॉ अमित टंडन ने बताया कि प्रेग्नेंसी में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।
