आगरालीक्स… आगरा की उत्तर विधानसभा के लिए नामांकन खरीदने पहुंचे दावेदार, देखे पहले दिन किसने खरीदा नामांकन पत्र, किस पार्टी से कौन होगा प्रत्याशी।
आगरा में 10 अप्रैल को भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से मौत से आगरा उत्तर विधानसभा की सीट खाली हो गई है। इस सीट पर 19 मई को मतदाना होना है और 23 मई को लोकसभा चुनाव के साथ मतगणना होगी। सोमवार से कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।
छात्र राजनीति से की शुरूआत

सोमवार को कलक्ट्रेट में डॉ मदन मोहन शर्मा ने आगरा उत्तर विधानसभा के लिए नामांकन पत्र खरीदा, उन्होंने समाजवादी पार्टी में छात्र राजनीति से शुरूआत की, विपक्ष में रहते हुए बडे आंदोलन किए, विवि में राज्यपाल को काले झंडे दिखाने और सपा के लिए आंदोलन करने पर जेल भी जाना पडा। वे किस पार्टी से चुनाव लडेंगे, यह भी स्पष्ट नहीं किया है। दोपहर तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी, इस दौरान कई और दावेदार नामांकन पत्र खरीद सकते हैं।
नामांकन की प्रक्रिया
सफेद बैकग्राउंड की तीन फोटो लगेंगी, यह दो बाई ढाई सेमी की होंगी।
शपथ पत्र में सोशल मीडिया एकाउंट, विदेशी खाते का ब्योरा देना होगा।
प्रत्याशी को नया बैंक खाता खुलवाना होगा।
राष्ट्रीय दल के उम्मीदवार का एक प्रस्तावक और निर्दलीय और अन्य के दस होंगे।
भाजपा में 100 से ज्यादा दावेदार
उत्तर विधानसभा भाजपा का गढ है, भाजपा विधायक की मौत के बाद यह सीट खाली हुई है, इस सीट पर भाजपा की जीत पक्की मानते हुए दावेदारों की लाइन लंबी होती जा रही है, 100 से ज्यादा दावेदार आ चुके हैं।
कांग्रेस के 70 दावेदार
उत्तर विधानसभा के उपचुनाव को कांग्रेस में दावेदारों की कतार लगी हुई है। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने संगठन व दावेदारों के साथ अलग-अलग से बैठकें की। वो 70 से अधिक लोगों के बायोडाटा ले गए हैं। 23 अप्रैल तक नाम फाइनल हो सकता है।
गठबंधन में सपा की सीट, बढ रहे दावेदार
सपा बसपा रालोद गठबंधन से लोकसभा चुनाव लड रही है, ऐसे में उत्तर विधानसभा सीट सपा को मिली है। इस सीट पर दावेदारों की संख्या बढती जा रही है, युवा कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं।
उत्तर विधानसभा से चुने गए विधायक
बाबूलाल मित्तल कांग्रेस
आरएस अग्रवाल, भारतीय जनसंघ
प्रकाश नारायण गुप्ता, कांग्रेस
सुरेंद्र कुमार, कांग्रेस
ओम प्रकाश जिंदल, कांग्रेस
सत्य प्रकाश विकल, भाजपा
जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा (पांच बार विधायक बने, 1998 से 2019 तक)