आगरालीक्स… आगरा में पैथोलॉजी जांच कराने जा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं, मरीजों से कमाई के लिए चल रहे पांच अवैध कलेक्शन सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया, डॉ लाल पैथ, पैथकाइंड, क्लीनिकल पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर पर छापा मारने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील लगा दी। चार पैथोलॉजी लैब में जांच पर रोक लगाई गई है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवास विकास, अर्जुन नगर सांई की तकिया में चल रहे कलेक्शन सेंटर और पैथोलॉजी लैब पर छापे मारे। सीएमओ डॉ मुकेश वत्स के अनुसार कारगिल पेट्रोल पंप और आवास विकास स्थित दो डॉ लाल पैथ, पैथकाइंड, क्लीनिकल पैथोलॉजी लैब के कारगिल पेट्रोल पंप स्थित कलेक्शन सेंटर का कार्यालय में पंजीकरण नहीं था, इनके सेंटर पर डॉक्टर और टेक्नीशियन भी नहीं मिले, इन चारों सेंटर को सील कर दिया है। यूपी एक्सरे एंड पैथोलॉजी, अर्जुन नगर में डॉक्टर और टेक्नीशियन न मिलने पर सील किया हैै।
जांच करने पर लगाई रोक

टीम ने निरीक्षण के बाद गुप्ता पैथोलॉजी मानस नगर, सिंघल पैथोलॉजी आवास विकास कॉलोनी, चरक पैथोलॉजी अर्जुन नगर, आगरा एक्सरे एंड पैथोलॉजी सांई की तकिया की जांच करने पर रोक लगा दी है।