आगरालीक्स ..आगरा में लू के थपेडों और तपती धूप में बच्चे स्कूल से घर पहुंचे, चेहरा लाल, बैग के वजन से झुकी हुई कमर, पैर इधर उधर पडे और गिर गए, डीएम अंकल गर्मी में छुटटी जल्दी करा दो, यह बच्चे और परिजन कह रहे हैं।
आगरा में बारिश और आंधी से तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था, यह दोबारा बढने लगा है। सोमवार को तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया, मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
बच्चे दोपहर दो बजे के बाद आ रहे घर
स्कूलों की छुटटी दोपहर एक से दो बजे के बीच हो रही है, तपती धूप में बच्चों को स्कूल से घर आने पर स्कूल बस, वैन, आटो और अपने वाहन में करीब एक घंटा लग रहा है। वे घर पर दोपहर दो बजे के बाद पहुंच रहे हैं, इस दौरान धूप चरम पर होती है और लू भी चलने लगी है। घर पहुंचते पहुंचते बच्चे गर्मी से बेहाल हो रहे हैं, चेहरा लाल और पैरों में दर्द से परेशान हैं।
धूप से बचें, खूब पानी और छाछ पीएं
तापमान बढने के साथ ही डीहाइड्रेशन की समस्या होने लगी है, इस मौसम में अधिक पानी पीने के साथ छाछ और तरल पदार्थों का सेवन करें। धूप में निकलने से बचें, मौसम का मिजाज गर्म होने पर शरीर को ढक कर और छाता लेकर घर से बाहर निकलें।
आईएमडी की प्रिडिक्शन
23-Apr 25.0 40.0 Clear sky
24-Apr 26.0 42.0 Clear sky
25-Apr 26.0 42.0 Clear sky
26-Apr 26.0 43.0 Clear sky
27-Apr 27.0 44.0 Sunny Day
28-Apr 27.0 44.0 Sunny Day
फाइल फोटो