आगरालीक्स आगरा कैंट स्टेशन के आउटर पर बडा हादसा, ताज एक्सप्रेस के इंजन में फंसा युवक, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई गाडी, युवक के कुछ हिस्से ही बचे हैं, शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मंगलवार को दिल्ली से आगरा आ रही ताज एक्सप्रेस राजा की मंडी स्टेशन से आगरा कैंट की तरफ जा रही थी। आगरा कैंट के आउटर पर सुबह 10. 30 बजे ताज एक्सप्रेस के इंजन में एक युवक फंस गया, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ताज एक्सप्रेस रोक दी, कंट्रोल रूम को सूचना देने पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंच गए।
कुछ हिस्से ही बचे
इंस्पेक्टर जीआरपी कैंट विजय चक ने मीडिया को बताया कि मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है। उसके शरीर के कुछ अंग ही मिले हैं। वह तकरीबन 40 साल का प्रतीत हो रहा है।
45 मिनट आउटर पर खडी रही ताज एक्सप्रेस
हादसे के बाद ताज एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक आउटर पर खडी रही, ट्रेन में बैठे यात्री आउटर पर ही उतर गए और चले गए।