आगरालीक्स ….आगरा में नए शस्त्र लाइसेंस बनवाने वालों की लाइन लगी हुई है, डीएम एनजी रवि कुमार का मीडिया से कहना है कि जून में नए शस्त्र लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
हाईकोर्ट के आदेश पर तीन साल से नए शस्त्र लाइसेंस नहीं बर रहे हैं, इसी साल फरवरी में नए लाइसेंस बनाने पर लगी रोक हटा दी गई, इससे लाइसेंस बनवानो वालों की लंबी लाइन लग गई है। इसी बीच लोकसभा चुनाव के चलते मार्च में आचार संहिता लगने से लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया बंद कर दी गई है।
पुलिस रिपोर्ट का समय हो रहा खत्म
नए लाइसेंस बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं, इसमें लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों के मानसिक स्वास्थ्य की रिपोर्ट भी मांगी गई है, इसके लिए भी मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में लंबी लाइन लगी रही। नए लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरी करने के बाद 50 से अधिक फाइल पूरी हो गईं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फाइल पूरी होने के बाद लाइसेंस न देने पर पुलिस द्वारा लगाई गई रिपोर्ट की समय सीमा खत्म हो जाएगी और दोबारा से रिपोर्ट लगानी होगी।
पुरुषों के साथ महिलाएं भी
नए लाइसेंस बनवाने वालों में पुरुषों के साथ महिलाओं की संख्या भी बढी है, ये सभी कलक्ट्रेट में नए लाइसेंस के लिए चक्कर लगा रहे हैं। मगर, इन्हें आचार संहिता समाप्त होने के बाद आने के लिए कहा जा रहा है।
कांसेप्ट फोटो