आगरालीक्स… आगरा के इंजीनियरिंग छात्रों को अच्छी कंपनी में मोटे पैकेज पर आफर मिल रहा है,लेकिन कॉलेज अच्छा होना चाहिए। ऐसे में आगरा कॉलेज फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ,आगरा कॉलेज आगरा के छात्रों को प्लेसमेंट हुआ है।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल,के डॉ अनुराग शर्मा के अनुसार विगत कुछ माह से आगरा कॉलेज इंजीनियरिंग संकाय के प्लेसमेंट सेल ने छात्रों को कई कंपनियों में साक्षात्कार के अवसर प्रदान करवाये है । छात्रों को इंटरव्यू और टेस्ट में कैसे परफॉर्म करना है इसके टिप्स भी दिए और उनके अंदर आत्मविश्वास का संचार भी किया है । अनुती गुप्ता, अनुष्का बनर्जी को कैपेजमिनी कंपनी में 3.80 लाख का पैकेज, रवि शर्मा ,सौम्या गौड़ को 3.27 लाख का विप्रो में आफर , प्राची जैन को एनटीटी डाटा में 3 लाख का पैकेज, अनिकेत अग्रवाल, हार्दिक चतुर्वेदी को 2.60लाख , उत्कर्ष दुबे,सिमरन,दीक्षा का वीवो कंपनी ,सतेंद्र सिंह,यश जैन , तरुण पलवार, शेर सिंह, कर्तव्य दिवाकर आदि छात्रों को विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति के अवसर प्राप्त हुए है । कई छात्रों का 2 से 4 कंपनियों में भी सेलेक्शन हो गया है ।
इंजीनियरिंग संकाय के छात्रों को प्राचार्य डॉ वी.के माहेश्वरी जी द्वारा आफर लेटर प्रदान किये गए । डॉ माहेश्वरी कहा की संकाय के छात्र नई ऊर्जा के साथ आगरा मंडल ही नही प्रदेश में भी अपना परचम लहरा रहे है । उन्होंने इस अवसर पर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी एवं प्लेसमेंट सेल के द्वारा किये जा रहे नवीन प्रयासों की भी सराहना की । डॉ अनुराग शर्मा,डॉ राजेन्द्र शर्मा, डॉ तनवीर कवर, डॉ वरुण माहेश्वरी,सोमेश,इंजीनियर सुजीत कुमार, इंजीनियर अनुराग यादव, इंजीनियर प्रतीक सक्सेना, तत्सत शर्मा, इंजीनियर बृजेश कौशल, उद्धव द्विवेदी,डॉ वी.के जैन , धीरेंद्र ,अनुज पाराशर, राहुल,दीपक ,अमित, खगेन्द्र सिंह , प्रीति शर्मा, शालिनी नाथ ,वीरेंद्र, निर्मेन्द्र सिंह, पुष्कर ,हरीश, आदि शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है ।