आगरालीक्स.. आगरा में आधी रात को कैफे के गार्ड को गोलीमार कर लूट कर ली, गार्ड को एसएन में भर्ती कराया है।
मलपुरा के जरूआ गांव का रहने वाला सत्यवीर ताजगंज क्षेत्र के कैफे में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह मंगलवार रात को डयूटी खत्म होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था, मलपुरा के जखोदा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने धाबा बोल दिया। गार्ड सत्यवीर की बाइक छीनने लगे, विरोध करने पर बदमाशों ने सत्यवीर के गोली मार दी। उसे एसएन में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फाइल फोटो