आगरालीक्स… आगरा में 1 .25 लाख हाईस्कूल और इंटर के छात्रों का रिजल्ट 48 घंटे बाद घोषित हो जाएगा। इस बार सीबीएसई से पहले यूपी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है। एक दिन ही यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आएगा।
आगरा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 184 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी, इसमें आगरा से 1. 25 लाख छ़ात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनका रिजल्ट 27 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।
यहां देख सकते हैं रिजल्ट
सभी उम्मीदवार यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं और 10वीं कक्षा के परिणाम की जांच कर सकते हैं, जिसके लिए लिंक upmspresults.nic.in.in है।
सभी उम्मीदवारों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा, जिसके लिए लिंक upmspresults.up.nic.in है।
होमपेज पर UP Board 12th Result 2019 ’पर क्लिक करें।
दिए गए स्थान में रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
वही सबमिट करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी का प्रिंट आउट लें।