आगरालीक्स …आगरा के कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों में गरीब घर के बच्चे भी पढेंगे, इन स्कूलों में प्रवेश के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम से लॉटरी के माध्यम से 1779 बच्चों की लॉटरी खुली है, इन्हें पांच मई तक कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश मिल जाएगा।
शुक्रवार को नगर निगम स्थित नगर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर चस्पा कर देगा।
आरटीई में बेसिक शिक्षा विभाग को जिले से कुल 5751 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। ऑनलाइन सत्यापन में 777 निरस्त हुए। शेष 4974 आवेदन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया में शामिल हुए। दो दिन तक चेकिंग प्रक्रिया के बाद गुरुवार को 1779 आवेदनों को चुना गया। आरटीई की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को जिला ग्राम्य सेवा अभिकरण के परियोजना निदेशक अवधेश कुमार वाजपेयी के निर्देशन में संपन्न हुई। प्रक्रिया में प्रवेश पाने वाले छात्रों की सूची जारी करने के बाद विभाग स्कूलों को भी नोटिस जारी कर छात्रों की सूची भेजेगा। स्कूल को निर्देश हैं कि वह सभी छात्रों का प्रवेश पांच मई तक करना सुनिश्चित करें, नहीं तो उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।