आगरालीक्स.. आगरा की उत्तर विधानसभा के लिए नामांकन का खाता खुला, दो ने जमा किया नामांकन पत्र, आज उमडेगी भीड, कांग्रेस, सपा के बाद भाजपा के प्रत्याशी घोषित करने का इंतजार हो रहा है।
आगरा में 10 अप्रैल को विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से मौत के बाद सीट खाली हो गई। इस सीट पर 19 मई को मतदान होना है और 29 अप्रैल तक नामांकन किए जाएंगे। नामांकन के चौथे दिन एडीएम सिटी कोर्ट से दस लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। दस में चार लोग सपा के हैं। आरओ व एसीएम द्वितीय ज्योति राय ने बताया शुक्रवार सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन होंगे। अब तक 68 लोग पर्चा खरीद चुके हैं।
दो ने नामांकन पत्र जमा किया
गुरुवार को वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रत्याशी राशिद अली और निर्दलीय आंबेडकरी हसनूराम ने नामांकन किया।
कांग्रेस सपा के बाद भाजपा के प्रत्याशी का इंतजार
कांग्रेस ने आगरा उत्तर विधानसभा से रणवीर शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है, गठबंधन में यह सीट सपा को मिल गई है, सपा ने इस सीट से पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के बेटे सूरज शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। अभी भाजपा ने आगरा उत्तर सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।