आगरालीक्स… आगरा की उत्तर विधानसभा से भाजपा ने रात को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया, दो दावेदार रात तक अपनी टिकट पक्की बताते रहे रात को प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल
को प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल के आवास पर समर्थक पहुंच गए और जश्न मनाया जाने लगा।
आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने रणवीर शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है, गठबंधन से सपा ने सूरज शर्मा को टिकट दी है। निर्दलीय प्रत्याशी मदन मोहन शर्मा नामांकन के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सबके बीच भाजपा ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

समर्थकों ने की आतिशबाजी, दूसरा गुट कर रहा विरोध
रात को पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नाम की घोषणा होने के साथ ही समर्थक उनके बेलनगंज स्थित आवास पर पहुंचे गए और आतिशबाजी होने लगी। वहीं, दूसरे गुट के समर्थक निराश हो गए, वे अग्रवाल समाज के भाजपा कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग कर रहे थे।
ये थे टिकट के दावेदार
आगरा उत्तर सीट के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रमोद गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, टीएन अग्रवाल, विधायक जगन प्रसाद गर्ग के बेटे वैभव गर्ग पैनल में शामिल थे। मगर, संगठन ने पुराने कार्यकर्ता पर भरोसा जताया और पुरुषोत्तम खंडेलवाल केा प्रत्याशी घोषित कर दिया। एक तरफ जश्न, दूसरे गुट के समर्थक निराश

19 को होगा मतदान
आगरा उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग की 10 अप्रैल को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, इससे खाली हुई सीट पर 19 मई को मतदाना होना है, 29 अप्रैल तक नामांकन किए जाने हैं। अभी तक पांच प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया है, 79 ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।