आगरालीक्स …आगरा की उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने रिकॉर्ड वोट से जीत का दावा करते हुए समर्थकों में जोश भरा, रात को आगरा उत्तर विधानसभा से प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल की औपचारिक घोषणा होने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उत्तर विधानसभा के सभी मतदाताओं के घर घर पहुंचकर संपर्क करने के लिए कहा।
भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल
समर्थकों ने की आतिशबाजी, दूसरा गुट कर रहा विरोध
रात को पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नाम की घोषणा होने के साथ ही समर्थक उनके बेलनगंज स्थित आवास पर पहुंचे गए और आतिशबाजी होने लगी। वहीं, दूसरे गुट के समर्थक निराश हो गए, वे अग्रवाल समाज के भाजपा कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग कर रहे थे।
ये थे टिकट के दावेदार
आगरा उत्तर सीट के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रमोद गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, टीएन अग्रवाल, विधायक जगन प्रसाद गर्ग के बेटे वैभव गर्ग पैनल में शामिल थे। मगर, संगठन ने पुराने कार्यकर्ता पर भरोसा जताया और पुरुषोत्तम खंडेलवाल केा प्रत्याशी घोषित कर दिया।
19 को होगा मतदान
आगरा उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग की 10 अप्रैल को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, इससे खाली हुई सीट पर 19 मई को मतदाना होना है, 29 अप्रैल तक नामांकन किए जाने हैं। अभी तक पांच प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया है, 79 ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।