आगरालीक्स… आगरा में सेल्स मैनेजर की गर्भवती पत्नी छह महीने के बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती, गर्भवती महिला की तबीयत बिगडने पर बदमाशों ने पिलाया पानी, एक घंटे तक लूटपाट कर बदमाश फरार हो गए, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के यमुना पार क्षेत्र में एक निजी कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर अर्पण वाजपेई पत्नी पूनम वाजपेई और छह वर्ष का बेटा अमृत के साथ अपने घर के प्रथम तल पर रहते हैं, नीचे के हिस्से में रवि अग्रवाल अपने परिवार के साथ उनके घर में किराए पर रहे हैं। रवि अग्रवाल अपने रिश्तेदारी में गए थे, रविवार रात को तीन बजे बदमाश घर के बाहर से सीढ़ी लगाकर पोर्च की खुली खिड़की से घर के प्रथम तल पर पहुंच गए। पूनम वाजपेई ने बताया कि 8 बदमाशों में से तीन के चेहरे ढके हुए थे। सभी के हाथों में तमंचे और लोहे की रॉड थी। अंदर घुसते ही तीन बदमाशों ने पति पत्नी और बेटे की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद अन्य बदमाश घर की तलाशी लेने लगे। करीब 1 घंटे तक बदमाश सभी को बंधक बनाकर घर का सामान समेट ते रहे । अलमारी में रखे तीन हजार रुपये और कुछ ज्वेलरी बदमाश ले गए। कुछ बदमाश नीचे किराए पर रहने वाले रवि अग्रवाल के सामान को खंगाल ते रहे। उनके अलमारी में रखे बीस हजार और और ज्वेलरी भी बदमाश ले गए।
एक घंटे तक लूटपाट, तबीयत बिगडने पर पिलाया पानी
डकैती के दौरान गर्भवती पूनम की तबीयत बिगड गई। उनके पानी मांगने पर बदमाशों ने खुद पानी की बोतल ले जाकर उन्हें दी और कहा कि वे अगर घर से लूटपाट करने देंगे तो वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद अर्पण ने पुलिस को फोन किया।
सीओ छत्ता रितेश कुमार सिंह इंस्पेक्टर एत्माद्दौला उदयवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और छानबीन कर रहे हैं।