आगरालीक्स… आगरा की उत्तर विधान सभा के लिए नामांकन करने वालों की लंबी लाइन लग गई है, कांग्रेस प्रत्याशी रनवीर शर्मा ने नामांकन किया, भाजपा और सपा प्रत्याशियों के साथ ही बडी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
आज आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि है, इस सीट के लिए प्रमुख दल भाजपा, गठबंधन से सपा और कांग्रेस प्रत्याशी से 70 नामांकन किए जाने हैं। इसके लिए सुबह नौ बजे से ही भीड जुटने लगेगी। 11 से दोपहर तीन बजे तक एमजी रोड पर जाम लगा रहेगा।
आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर 19 मई को मतदान होना है। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। अभी तक प्रमुख पार्टियों भाजपा, कांग्रेस के अलावा गठबंधन के प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया है। सोमवार को ये सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसके चलते एमजी रोड पर जाम लगना तय है।
कांग्रेस प्रत्याशी रनवीर शर्मा
सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन
कलक्ट्रेट में नामांकन का सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इस दौरान स्कूलों में छुट्टी का समय भी होगा। इसके चलते एमजी रोड पर निकलने वाले लोग वैकल्पिक मार्गो का भी प्रयोग करके जाम से बच सकते हैं।
यह रहेगा इंतजाम
जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। प्रत्याशियों के समर्थकों के वाहनों को साईं की तकिया पर बैप्टिस्ट स्कूल, जीआइसी मैदान और आगरा कॉलेज मैदान पर रोक दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार के अनुसार जाम नहीं लगे इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।