आगरालीक्स… आगरा में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, ऐसे में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कान्वेंट और मिशनरी स्कूल ने दोपहर 12 बजे तक स्कूल खुलने के मैसेज परिजनों को भेजे हैं।
आगरा में तापमान लगातार बढ रहा है, अप्रैल में 43 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया है, गर्म हवाएं चल रही हैं, आंधी और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर दिखाई दे रहा है।
बच्चों का चेहरा लाल, गर्मी से बेहाल
अधिकांश कान्वेंट और मिशनरी स्कूल की छुटटी एक से दो बजे के बीच हो रही है, एक घंटा घर पहुंचने में लग रहा है। बच्चे परेशान होकर घर पहुंच रहे हैं, चेहरा लाल और चक्कर आ रहे हैं। कुछ बच्चे स्कूल में बेहोश तक हो रहे हैं, खंदौली के एक स्कूल में प्रार्थना सभा में एक छात्रा बेहोश हो गई थी, उसे एसएन में भर्ती करना पडा था।
सेंट पीटर्स द्वारा अभिभावकों को भेजा गया मैसेज
Dear Parents,
School timings from tomorrow (30/4/19) will be as follows:
I to V: 6:55 A.M. to 11:55 A.M.
VI to XII: 6:55 A.M. to 12:00 Noon
Regards,
Principal