आगरालीक्स… आगरा में एमजी रोड पर ईको स्पोर्टस कार आग का गोला बन गई, कुछ ही देर में कार से उठी आग की लपटें तेज होती गई और पीछे खडी कार को चपेट में ले लिया, दमकल की टीम के पहुंचने से पहने कार जलकर स्वाह हो गई।
मंगलवार दोपहर में भगवान टॉकीज चौराहे के पास कार गैराज के सामने ईको स्पोटर्स कार रुकी, कार सवार गाडी से उतरा और गैराज की तरपफ जाने लगा। इसी दौरान कार से आग की लपटें उठने लगी, देखते ही देखते आग बेकाबू होती गई। कार की टंक के फटने के डर के कारण लोग दूर भागने लगे। कार के पीछे खडी दूसरी कार भी आग की चपेट में आ गई। कुछ ही देर में ईको स्पोर्ट जलकर स्वाह हो गई।