आगरालीक्स… आगरा में रोडवेज बस से लग रहे जाम पर एक और कार्रवाई, भगवान टॉकीज फ्लाइओवर पर बस खडी करने पर ड्राइवर और कंडेक्टर अरेस्ट, मुकदमा।
भगवान टॉकीज फ्लाइओवर के ढलान पर लंबे समय से रोडवेज बसों का अवैध स्टॉपेज बना है। यहां से सवारी बैठाने पर हाईवे जाम हो जाता है। कई बार एसएसपी अमित पाठक यहां चेतावनी के बाद बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई करा चुके हैं। सोमवार को एसएसपी फिर वहां के हालात देखने पहुंचे तो पहले जैसी ही स्थिति दिखी। फ्लाइओवर के ढलान पर फाउंड्री नगर डिपो की बस को खड़ी कर चालक और परिचालक सवारी बैठा रहे थे। एसएसपी ने इंस्पेक्टर न्यू आगरा को मौके पर बुलाया। बस से सवारियों को उतारकर चालक परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर न्यू आगरा अजय कौशल की ओर से चालक शाहगंज के कमाल खां निवासी हफीस उलरहमान और परिचालक सिकंदरा के लोहकरेरा निवासी अभिषेक कुमार के खिलाफ रोड जाम करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही बस सीज कर दी गई है। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि सवारी बैठाने के लिए रोड जाम करने वाले बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
फाइल फोटो