आगरालीक्स… आगरा में फेनी तूफान तबाही मचा सकता है, सुबह धूल भरी तेज हवाएं चलीं, 24 घंटे में धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है, डीएम एनजी रवि कुमार ने बैठक कर एसडीएम व तहसीलदारों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। जनता के लिए एडवाइजरी जारी की गई।
चक्रवाती तूफान फेनी पुरी, ओडिशा में दस्तक दे चुका है, तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो रही है। 140 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा, आगरा के आस पास कई जिलों में सुबह धूल भरी तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबंदी हुई है। 24 घंटे में आगरा में फेनी तूफान का असर दिखाई दे सकता है। इससे तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।
एडवाइजरी
’ आंधी / तूफान के दौरान वाहन न चलाएं।
’ वाहन और खुद किसी सुरक्षित जगह पर खड़े हो जाएं
’ किसी पेड़, बिजली के पोल, होर्डिग के पास न खड़े हों
’ कच्चे या फिर जर्जर मकान से तत्काल बाहर निकल आएं
’ अगर आकाशीय बिजली कड़क रही है तो खुले स्थल पर न खड़े हों।
’ सामान्य जरूरत की सभी वस्तुएं घर पर जरूर रखें।
’ प्रकाश और पानी की व्यवस्था जरूर रखें
’ किसी भी अप्रिय घटना की सूचना कंट्रोल रूम 100 नंबर पर दें
’ विद्युत उपकरण से दूर रहें और बच्चों को भी दूर रखें
’ टार्च, कुल्हाड़ी, सीटी जैसी आवश्यक वस्तुएं एक स्थल पर रखें
’ सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं
’ अगर तूफान में फंस जाते हैं तो घरवालों को फोन कर सुरक्षित होने की जानकारी जरूर दें
’ यातायात व्यवस्था बनी रहे इसके लिए गलत लेन में वाहन न चलाएं ।