आगरालीक्स.. आगरा में जेईई मेन में भूपेंद्र के 99 99 पर्सेंटाइल आए हैं, उनके आगरा में सर्वाधिक पर्सेंटाइल के साथ 103 वीं रैंक है, वे आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।
सोमवार को जेईई मेन का रिजल्ट घोषित किया गया, इसमें अभ्यर्थियों की पर्सेंटाइल और रैंक भी जारी की गई है। जेईई मेन में सफल अभ्यर्थी आईआईटी सहित टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीटयूट में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस दे सकेंगे। आगरा में टॉप रैंक भूपेंद्र कुमार की आई है, वे मोशन एकेडमी, एमजी रोड से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे बीटेक करने के बाद सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं, उन्होंने अपनी सपफलता का श्रेय मोशन एकेडमी के शिक्षक और परिजनों को दिया है। सेंटर इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि 23 में से 11 अभ्यर्थी जेईई मेन में सफल हुए हैं।