आगरालीक्स.. आगरा में मतगणना शुरू हो गई है, प्रारंभिक रुझान आने लगे हैं, आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल आगे हैं, आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल आगे हैं, आगरा छावनी विधानसभा में एसपी सिंह बघेल बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी से एत्मादपुर व दक्षिण में भाजपा से 1632 वह 380 से आगे हैं और आगरा छावनी में 212 से पीछे चल रहे हैं।
गुरुवार सुबह आगरा की मंडी समिति में स्ट्रॉग रूम खुल गया है, पहले डाक मतों की गणना की जाएगी आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों पर 24 और उत्तर विस क्षेत्र में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे से ईवीएम की मतगणना 14 टेबल पर एक साथ होगी। इसे नंबर के हिसाब से लाया जाएगा।एक राउंड की मतगणना होने के बाद सहायक रिटर्निग अफसर की
अनुमति के बाद दूसरे राउंड की ईवीएम को लगाया जाएगा। एक टेबल पर तीन सदस्यीय टीम मतों की गणना करेगी। एक एजेंट अलग से होगा।
आगरा सुरक्षित सीट
भाजपा प्रो एसपी सिंह बघेल – leads
गठबंधन बसपा मनोज सोनी
कांग्रेस प्रीता हरित
फतेहपुर सीकरी सीट
भाजपा राजकुमार चाहर – leads
गठबंधन बसपा गुडडू पंडित
कांग्रेस राजबब्बर
आगरा उत्तर विधानसभा
भाजपा पुरुषोत्तम खंडेलवाल
गठबंधन बसपा सूरज शर्मा
कांग्रेस रणवीर शर्मा
