आगरालीक्स …आगरा में मतगणना शुरू हो गई है, आगरा सुरक्षित, फतेहपुर सीकरी लोकसभा और आगरा उत्तर विधानसभा के वोटों की गिनती की जा रही है, देखें क्या आ रहे हैं रुझान।
गुरुवार सुबह आगरा की मंडी समिति में स्ट्रॉग रूम खुल गया है, पहले डाक मतों की गणना की जाएगी आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों पर 24 और उत्तर विस क्षेत्र में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे से ईवीएम की मतगणना 14 टेबल पर एक साथ होगी। इसे नंबर के हिसाब से लाया जाएगा।एक राउंड की मतगणना होने के बाद सहायक रिटर्निग अफसर की
अनुमति के बाद दूसरे राउंड की ईवीएम को लगाया जाएगा। एक टेबल पर तीन सदस्यीय टीम मतों की गणना करेगी। एक एजेंट अलग से होगा।
आगरा सुरक्षित सीट
भाजपा प्रो एसपी सिंह बघेल
गठबंधन बसपा मनोज सोनी
कांग्रेस प्रीता हरित
फतेहपुर सीकरी सीट
भाजपा राजकुमार चाहर
गठबंधन बसपा गुडडू पंडित
कांग्रेस राजबब्बर
आगरा उत्तर विधानसभा
भाजपा पुरुषोत्तम खंडेलवाल
गठबंधन बसपा सूरज शर्मा
कांग्रेस रणवीर शर्मा
