आगरालीक्स…. आगरा में पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट में नेपाल और पश्चिम बंगाल की युवितयों सहित सात अरेस्ट। युवतियां रेड लाइट एरिया कश्मीरी बाजार में दिन में रहती थीं और रात को आवास विकास कॉलोनी की कोठी में धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर 5 युवतियों सहित सात को अरेस्ट किया है।
सोमवार को पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी की एक कोठी में छापा मारा, यहां से पांच युवतियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गईं तीन युवतियां पश्चिम बंगाल और दो नेपाल की हैं।
दिन में रेड लाइट एरिया और रात को कोठी
रेड लाइट एरिया की कोठा संचालिका ने दो साल से आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर एक में किराए पर मकान लिया था। युवतियों को यहां रखा जाता था। आसपास के लोगों को बता रखा था कि युवतियां कंपनी में सेल्स गल्र्स हैं। वह नौ बजे घर से निकल जातीं और रात नौ बजे तक लौट आती थीं। इससे आसपास के लोगों को भी उन पर शक नहीं हुआ।युवतियां दिन में रेड लाइट एरिया कश्मीरी बाजार में कोठों पर रहती थीं। शाम होते ही यहां लौट आतीं, जिससे पुलिस की पकड़ में ना आ सकें।
कोठी पर आने लगे युवक, मारा छापा
कुछ दिनों से आवास विकास कॉलोनी की कोठी में युवकों का आना-जाना शुरू हो गया था। इससे कॉलोनी के लोगों को शक हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पकड़ी गई तीन युवतियां पश्चिम बंगाल और दो नेपाल की हैं। इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार के अनुसार गिरफ्तार मकान मालिक का नाम बॉबी और युवतियों के साथी का नाम विक्की है। वह दिल्ली के मजनू का टीला का रहने वाला है।
फाइल फोटो