आगरालीक्स.. आगरा में सवा दो साल बाद मेट्रो चलने लगेगी, आगरा मेट्रो को नवंबर 2021 में शुरू किया जाना है। आगरा मेट्रो का प्रोजेक्ट 8379 करोड़ रुपये का है। इसमें से 175 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2021 में मेट्रो का ट्रायल होगा। सबसे पहले सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर पर मेट्रो चलना शुरू होगी फिर दूसरे कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार पर ट्रेनों का संचालन होगा। इस तरह नवंबर 2021 में मेट्रो चलने लगेगी।
निर्धारित समय में काम पूरा करने के आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय को आदेश दिया कि नियमित अंतराल में मेट्रो के कार्य की समीक्षा करेंगे। सीएम ने कहा कि जिन विभागों से एनओसी लेनी है, उनसे समन्वय स्थापित किया जाए, जिससे एनओसी मिलने में देरी न हो। खासकर टीटीजेड प्राधिकरण, यूपीपीसीबी, एएसआइ शामिल हैं।
दो कॉरीडोर होंगे
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट
दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, पफाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार
दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11. 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।