आगरालीक्स… आगरा के छात्र की एमबीबीएस में प्रवेश के लिए आयोजित नीट में यूपी में 5 वीं रैंक आई है, बहन भाई की लडाई से निकली अनुराग की सफलता की राह।
एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए आयोजित नीट 2019 का बुधवार दोपहर में रिजज्ट घोषित किया गया। इसमें आगरा के कमला नगर के के ब्लॉक निवासी इंजीनियर रविंद्र गौतम और अनुपम गौतम के बेटे अनुराग गौतम की नीट में यूपी में 5 वीं और आल इंडिया रैंक 39 आई है। इसके साथ ही आगरा के 20 छात्रों की नीट में अच्छी रैंक आई है।
भाई बहन की जोडी और मां का हौसला
अनुराग गौतम की बहन स्वाति गौतम का 2017 में सलेक्शन हुआ था वे देहरादून से एमबीबीएस कर रही हैं। उनकी मां अनुपम गौतम ने बताया कि स्वाति और अनुराग दोनों को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था, यह आज पूरा हो गया। भाई बहन में बहुत लडाई होती थी, एक दूसरे में कॉम्पटीशन भी अधिक है, बहन का चार बार के प्रयास में सलेक्शन हुआ था लेकिन अनुराग ने 10 वीं के बाद से ही तैयार शुरू कर दी थी, उनका पहली बार में ही सलेक्शन हो गया।
आठ घंटे की पढाई
अनुराग गौतम ने सेंट एंड्रूज से 10 सीजीपीए के साथ 10 वीं और 96 पफीसद अंक से 2019 में इंटरमीडिएट किया है। वे बलूनी क्लासेज से कॉचिंग ले रहे थे, वे बताते हैं कि कोचिंग के बाद आठ घंटे पढाई की, डॉ वैभव सर ने जुलॉजी के डाउट क्लियर किए, डॉ ललितेश यादव ने प्रोत्साहित किया, इससे पहली बार में ही सलेक्शन हो गया।
एसएन से नहीं करना चाहते एमबीबीएस
अनुराग गौतम ने बताया कि वे मोलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से एमबीबीएस करना चाहते हैं, वे एसएन से एमबीबीएस करने के इच्छुक नहीं हैं।