आगरालीक्स.. आगरा में हॉस्पिटल के बाहर जमकर लात घूंसे चले, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के यमुना पार स्थित हॉस्पिटल में एक युवती को जहर खाने पर भर्ती कराया गया, यहां युवती को देखने के लिए एक युवक पहुंचा। युवती के परिजनों ने युवक को पकड लिया और पिटाई लगा दी। कुछ देर बाद ही युवक के परिजन आ गए, इसके बाद युवती और युवक के परिजनों के बीच हॉस्पिटल के बाहर जमकर लात घूंसे चले, पुलिस ने मामला शांत कराया। मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पफेसबुक से हुई दोस्ती
बताया जा रहा है कि युवक और युवती की दोस्ती पफेसबुक के माध्यम से हुई थी। बुधवार को युवती के जहर खाने की जानकारी होने पर युवक उसे देखने के लिए यमुना पार के हॉस्पिटल में पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इससे काफी देर तक हॉस्पिटल में अपफरा तपफरी का माहौल रहा।
एत्माद्दौला क्षेत्र में फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती ने खाया जहर। हॉस्पिटल में देखने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पीटा।युवक के परिजनों के पहुंचने के बाद हॉस्पिटल के बाहर दोनों पक्षों में मारपीट। पुलिस ने मौके से 6 को हिरासत में लिया।