आगरालीक्स.. आगरा पॉलीथिन और अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है, पहले दिन 96 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
गुरुवार को नगर निगम की टीम ने जामा मस्जिद पुलिस चौकी से छत्ता बाजार, दरेसी नंबर दो तक पॉलीथिन विरोधी अभियान चलाया। 30 से अधिक दुकानों व गोदामों में छापा मारा गया। छापे में दुकानदारों द्वार अवैध रूप से प्रयोग किए जा रहे 4.7 किग्रा पॉलीथिन के कैरी बैग व अन्य सामान जब्त किया गया। दुकानदोरों से प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग पर 20 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान 41 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
35 हजार का जुर्माना
उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने भी गुरुवार को पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। छत्ता और शाहगंज बाजार में दुकानदारों व ठेल लगाने वालों पर कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय अधिकारी यूपीपीसीबी भुवन यादव ने बताया कि 35 हजार रुपये का जुर्माना पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों पर किया गया है।