आगरालीक्स.. आगरा में एक्टिवा सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया, पीछे से आ रही मैक्स उसके सिर को कुचलती हुई निकल गई, दर्दनाक हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया।
आगरा में शुक्रवार को बरौली अहीर का रहने वाला बॉबी यादव पुत्र रामलाल एक्टिवा से राजपुर चुंगी की तरफ जा रहा था। कहरई मोड़ पर एक्टिवा अनियंत्रित होने से वह गिर गया, पीछे से आ रही तेज स्पीड मैक्स सिर के ऊपर से निकल गई, उसका सिर बुरी तरह से कुचल गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मैक्स चालक फरार हो गया।
आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, हंगामा
दर्दनाक हादसे के बाद लोगों की भीड लग गई, आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कई थाने का फोर्स पहुंच गया, उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
मृतक के परिजनों ने थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।