Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ SSP, Agra Jogendra Singh says Traffic in priority, Action taken against corruption
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

SSP, Agra Jogendra Singh says Traffic in priority, Action taken against corruption

131

आगरालीक्स… आगरा के नए एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने चार्ज लेने से पहले सादा कपडों में प्राइवेट गाडी से शहर का जायजा लिया, नो एंट्री में बस मिलने पर जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, उसके खिलाफ साक्ष्य मिलने पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह आगरा के नए एसएसपी जोगेंद्र सिंह प्राइवेट गाडी से सादा कपडों में शहर का जायजा लेने निकले, उन्हें एमजी रोड पर नो एंट्री में बसें खडी मिली, उन्होंने यातायात उप निरीक्षक के खिलाफ सीओ ट्रैफिक को जांच के निर्देश दिए हैं।
यातायात व्यवस्था प्राथमिकता, भ्रष्टाचार पर होगी कार्रवाई


सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रा​थमिकता में रहेगा, अच्छी छवि वाले ही थानाध्यक्ष रहेंगे। वही अधिकारी रहेगा जो काम करेगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, उसके खिलाफ साक्ष्य मिलने पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। अन्य विभागों में भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर उनको भी विजिलेंस और एंटी करप्शन विभागों के द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार कराया जाएगा। खनन माफिया और शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी खराब ​मिलने पर देना होगा जवाब
सीसीटीवी कैमरे खराब मिले तो थानाध्यक्ष और सीओ जिम्मेदार होंगे। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर सात दिन तक सुरक्षित रखी जाएगी।

2007 बैच के आईपीएस हैं जोगेंद्र सिंह
एसएसपी अयोध्या जोगेंद्र सिंह को एसएसपी आगरा बनाया गया है। वे 2007 बैच के आईपीएस हैं, मूलरूप से बाडमेर, राजस्थान के रहने वाले जोगेंदर कुमार पीजी करने के बाद 2006 तक शिक्षक रहे हैं, उनका 2007 में आईपीएस में चयन हुआ। वे आगरा में ट्रेनी आईपीएस रह चुके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!