आगरालीक्स… आगरा में बीएसए, पूर्व बीएसए, एबीएसए के बाद तीन शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है।
आगरा में स्कूल न जाने वाले शिक्षकों को वेतन देने के मामले में बीएसए, पूर्व बीएसए के बाद अब एबीएसए अनिल कुमार निम को निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए जा चुके हैं। अब पूर्व माध्यमिक विद्यालय वरिगवा बुजुर्ग, जगनेर के इंचार्ज प्रधान अध्यापक हितेंद् निर्माण कार्य में कमियां और धन के गवन में सस्पेंड किया है। इसके साथ ही क्रष्णवीर सिंह सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुर्कपुरा जगनेर और दिलीप सिंह परमार प्राथमिक विद्यालय फतेहपुरा जैतपुर कला को सस्पेंड कर दिया है।
अभी तक हुई कार्रवाई
बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार के मामले में संयुक्त विकास आयुक्त ने जांच की। जांच रिपोर्ट के बाद 2 जून को बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा और पूर्व बीएसए अर्चना गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें निलंबित कर दिया गया। सैंया जगनेर में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के खिलाफ जांच जारी रही।इस मामले में एबीएसए के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्हें मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
यह है मामला
जगनेर के बरिगवां बुजुर्ग निवासी श्री निवास ने शासन को भेजी शिकायत में निर्माण कार्यो में गड़बड़ी के साक्ष्य के साथ ही उन शिक्षकों की सूची भी दी जिनका वेतन रोके जाने के बाद भी जारी कर दिया गया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले इन शिक्षकों का वेतन काटने का संस्तुति पत्र और वेतन आहरण का ब्योरा तक शिकायत में संलग्न किया गया था। इनमें कई मामले पूर्व बीएसए अर्चना गुप्ता के कार्यकाल के भी थे।


