आगरालीक्स… आगरा में योगी आदित्यनाथ 27 जून को आएंगे, वे यहां निरीक्षण करेंगे, इस बार सीएम योगी ने आम जन से जुडी योजनाओं के क्रियान्वयन में खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सीएम योगी के आगरा विजिट के लिए तैयारी शुरू हो गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ जिलों का निरीक्षण कर रहे हैं, सरकारी की योजनाओं की नब्ज टटोलने के साथ सही तरह से काम ना करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ का 27 जून को आगरा में निरीक्षण करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे यहां सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे, इसके साथ ही निरीक्षण भी करेंगे। इसे लेकर सरकारी महकमा सतर्क हो गया है और तैयारियां चल रहीं हैं।
आगरा आ चुके हैं योगी आदित्यनाथ
25 सितंबर 2018, चार जनवरी 2019 व नौ जनवरी 2019 व 10 अप्रैल 2019 को सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आ चुके हैं। यहां उन्होंने निरीक्षण भी किया था और सुविधाएं सुधारने के निर्देश दिए थे।
फाइल फोटो