आगरालीक्स ..आगरा में फेसबुक पर युवतियों से दोस्ती के बाद अश्लील फोटो के द्वारा ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये मांगने वालों की जमानत खारिज कर दी है। इस मामले में पांच को अरेस्ट किया गया था, जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाना छत्ता में पांच युवकों को अरेस्ट किया गया था। इन पर आरोप है कि दो युवतियों के साथ विवेक गुप्ता और अर्पित गुप्ता ने फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। फेसबुक के माध्यम से एक दूसरे को फोटो शेयर किए गए, इसके बाद से आरोपित अश्लील फोटो का सहारा लेकर युवतियों को परेशान करने लगे और उनसे तीन लाख रुपये की चौथ वसूल की मांग की गई।
पांचों को कराया अरेस्ट
इस मामले में युवतियों ने अपने परिजनों को बताया, परिजनों की मदद से थाना छत्ता में परिजनों की मदद से युवतियों ने विवेक गुप्ता, अर्पित गुप्ता और उनके साथी निजाम, अर्जुन एवं मोनू शर्मा को गिरफ्तार करा दिया। मामले की सुनवाई के दौरान जिला जज ने आरोपित निजाम और अर्जुन की जमानत याचिका खारिज कर दी।