आगरालीक्स.. आगरा में भीषण हादसे में युवक उसकी पत्नी, बेटे सहित पांच की मौत हो गई। एसपी ट्रैफिक वहां से निकल रहे थे, उन्होंने घायलों को अपनी गाडी से एसएन में भर्ती कराया।
डौकी के कौलारा झील निवासी देवीराम के साले विकास की मंगलवार को गोद भराई की रस्म थी। देवीराम अपनी पत्नी ऊषा देवी और तीन बच्चों के साथ ससुराल लोहामंडी के पुल छिंगा मोदी आए थे। मंगलवार रात दस बजे मंटोला से गोद भराई की रस्म करके ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। ई रिक्शा में में देवीराम दंपती उनके तीनों बच्चे, साली भारती पत्नी धीरज और उनके दोनों बच्चे, परिचित पुष्पा देवी थी।
डीसीएम ने रौंदा, पांच की मौत
ई-रिक्शा कलक्टेट से सदर तहसील होते हुए पचकुइयां की ओर आ रहा था। सामने से आती डीसीएम कैंटर ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को एसएन भेजा। यहां डॉक्टरों ने देवीराम (45) उनकी पत्नी ऊषा देवी (41) एवं बेटे राजा बाबू (4) के अलावा चालक अन्नू निवासी ताजगंज और परिचित पुष्पा देवी (35) की मौत हो चुकी थी।
फाइल फोटो