आगरालीक्स… आगरा के डॉ प्रभात कुमार यूपी लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष होंगे, ईमानदार छवि के रिटायर आईएएस डॉ प्रभात कुमार को यूपी लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने संस्तुति की है। राज्यपाल राम नाईक द्वारा अनुमोदन के बाद डॉ प्रभात कुमार के यूपी लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के आदेश जारी किए जाएंगे। वे इस पद पर 22 महीने रहेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध यादव का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। इस पद पर इसी साल सेवानिर्वत हुए 1985 बैच के शाहगंज आगरा निवासी आईएएस डॉ प्रभात कुमार को नियुक्ति करने की संस्तुति सीएम योगी आदित्यनाथ ने की है। वे इस पद पर 62 साल कर उम्र तक रह सकते हैं, इस तरह डॉ प्रभात कुमार का कार्यकाल 22 महीने का होगा।
शाहगंज के रहने वाले डॉ प्रभात कुमार ने आगरा में की पढाई
डॉ प्रभात कुमार आगरा के शाहगंज के रहने वाले हैं, उन्होंने जीआईसी आगरा से इंटरमीडिट किया, इसके बाद एमबीबीएस किया, उनके बैच के कई डॉक्टर आगरा में अच्छी प्रैक्टिस कर रहे हैं। जीआईसी में टॉप किया था और आईएएस में भी टॉपर थे। डॉ प्रभात कुमार इसी साल 30 अप्रैल को कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ ही अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे ईमानदार छवि के अधिकारी रहे हैं। वे मेरठ के मंडलायुक्त, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर रह चुके हैं।