आगरालीक्स… आगरा में भीषण हादसा, आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ट्रक में जा घुसी, हादसे में एक बच्ची सहित पांच की मौत हो गई, 40 यात्री घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा में शुक्रवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद कट के पास लखनऊ से आगरा की तरफ आ रही स्लीपर बस आगे चल रहे बालू लदे ट्रक में जा घुसी, भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, खून से लथपथ यात्रियों को देख लोगों की रुह कांप गईं।
बच्ची सहित पांच की मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोग और यूपीडा के कर्मचारी पहुंच गए। बस में पफंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में मौके पर ही छह साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, चार यात्रियों की भी मौत हुई है। हादसे में पांच की मौत हुई है। 40 यात्री घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
जयपुर जा रही थी बस
जांच में सामने आया है कि स्लीपर बस बिहार से जयपुर जा रही थी, स्लीपर बस में करीब 50 सवारियां थी, हादसे के पीछे ड्राइवर को झपकी लगने की आशंका है, पुलिस जांच में लगी है।