आगरालीक्स.. आगरा में गर्मी और उमस से लोग घरों में कैद हैं, ऐसे में कान्वेंट स्कूलों में गर्मी की छुटटी बढा दी है, कुछ स्कूलों ने मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। 30 जून को गर्मी की छुटटी खत्म होने के बाद एक जुलाई से स्कूल खुलने हैं, कुछ स्कूलों ने छह जुलाई तक स्कूल बंद रहने के मैसेज भेजना श्ुारू कर दिया है।
आगरा में तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है, पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से उमस बढ गई है, इससे लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। दोपहर के समय सडक और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है, लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गर्मी और उमस में वायरल संक्रमण भी फैल रहा है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।
छह जुलाई तक बढाई गई छुटटी
गर्मी और उमस को देखते हुए सेंट पीटर्स द्वारा छात्रों के अभिभावकों पर मैसेज भेजा गया है, इसमें लिखा है कि गर्मी को देखते हुए छह जून तक स्कूलों की छुटटी कर दी गई है, गर्मियों की छुटटी छह जुलाई तक बढा दी गई है।
St. Peters college Agra Massage
Dear Parents,
Owing to extreme weather conditions, the college will remain closed for students till 6th July, 2019.
Regards,
Principal
Maximum Temp(oC) (Recorded on 27/06/19) 41.4
Departure from Normal(oC) 3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/06/19) 27.9
Departure from Normal(oC) 1
7 Day’s Forecast
29-Jun 30.0 43.0 Mainly Clear sky
30-Jun 29.0 43.0 Mainly Clear sky
01-Jul 29.0 42.0 Mainly Clear sky
02-Jul 28.0 40.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
03-Jul 27.0 40.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
04-Jul 27.0 40.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
फाइल फोटो