आगरालीक्स… हाॅस्पिटल में डाॅक्टर द्वारा दाएं की जगह बाएं किडनी का आपरेशन कर दिया गया, जबकि पथरी दाएं किडनी में था, इस वीडियो के बारे में जाने क्या कहना है आगरा के हाॅस्पिटल प्रबंधन का।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवती के पीछे पुष्पांजलि हाॅस्पिटल का बोर्ड लगा हुआ है वह कह रही है कि हाॅस्पिटल का नाम बडा था और डाॅक्टर का नाम उससे भी बडा। हम अपनी मां को 27 को लेकर आए 28 को डाॅक्टर का नाम लेते हुए कह रही है कि उन्होंने 10 एमएम की पथरी होने पर बाएं किडनी का आपरेशन कर दिया जबकि पथरी दाएं किडनी में थी, वह आपरेशन थिएटर से बाहर आई तो हीमोग्नोबिन 12 से सात पर पहुंच चुका था, 48 घंटे तक कोई आराम ना मिलने पर मेदांता हाॅस्पिटल में दिखाया। इलाज कराने से पहले जरूर चेक कर लें, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आगरा में भी पुष्पांजलि हाॅस्पिटल है, इस वीडियो को आगरा का भी बताया जा रहा है। ऐसे में पुष्पांजलि हाॅस्पिटल आगरा के प्रबंधन ने आगरालीक्स डाॅट काॅम से संपर्क कर अपना पक्ष रखा है।
उनका कहना है कि वीडियो में
दिखाई गई लोकेशन आगरा और पुष्पांजलि हॉस्पिटल के आस पास में कहीं नहीं है और
इसमे लड़की के ठीक पीछे एक बोर्ड है ऐसा बोर्ड़ या पीछे दिखाई दे रही सड़क भी आपको आगरा में लगा हुआ नहीं मिलेंगे
पूरे आगरा में ढूंढ लीजिए कोई भी यूरोलॉजिस्ट नाम से नहीं है
दरअसल यह वीडियो गुड़गांव में बने पुष्पांजलि हॉस्पिटल का है जिससे आगरा शहर के पुष्पांजलि हॉस्पिटल का कोई लेना देना नहीं है
यह सिर्फ पुष्पांजलि हॉस्पिटल आगरा को बदनाम करने की साजिश है
आपको जिस व्यक्ति ने यह वीडियो भेजा है आप उसे यह मैसेज जरूर भेजें और उसे भी आगे ऐसा करने को कहें
साथ ही अपने सभी कॉन्टेक्ट और ग्रुप में भी यह मैसेज भेजने का कष्ट करें
धन्यवाद