आगरालीक्स… आगरा की एक जिम में युवती को गंदी नजर से घूर कर देखने के आरोप में फाॅरेंसिक लैब के साइंटिस्ट को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। जिस जिम में युवती जाती थी, उसमें साइंटिस्ट भी जाता था, युवती का आरोप है कि साइंटिस्ट उसे गंदी नजरों से देखता था, कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना। युवती पर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा, युवती की शिकायत पर पुलिस ने फाॅरेंसिक लैब के साइंटिस्ट को अरेस्ट कर लिया।
आगरा के ताजगंज में विधि विज्ञान प्रयोगशाला है, यहां कार्यरत संजवी द्विवेदी को पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया। साइंटिस्ट संजीव द्विवेदी को युवती द्वारा लगाए गए आरोप के बाद अरेस्ट किया है, इसमें युवती ने आरोप लगाए हैं कि वह जिस जिम में जाती थी वहां साइंटिस्ट संजीव द्विवेदी भी आता था। वह उसे गंदी नजरों से घूर घूर कर देखता था, यह वह करीब एक महीने से कर रहा था, वह युवती को मैसेज भेजने लगा और दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। युवती के विरोध के बाद भी वह नहीं माना। इस पर युवती को साइंटिस्ट के खिलाफ थाना ताजगंज में तहरीर देनी पडी।
पुलिस ने साइंटिस्ट को किया अरेस्ट
युवती ने जिम में साइंटिस्ट द्वारा गंदी नजर से देखने की शिकायत करते हुए थाना ताजगंज में तहरीर दी, युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइंटिस्ट संजीव द्विवेदी को अरेस्ट कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
354.डी में हुई कार्रवाई
निर्भया कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून में बदलाव किए गए हैं, इसी के तहत आईपीसी की धारा 354 के चार भाग किए गए हैं, 354 डी में कोई व्यक्ति महिला के विरोध के बाद भी उससे संपर्क करता है, इंटरनेट सहित अन्य माध्यमों से लगातार उससे संपर्क करना चाहता है, महिला के विरोध के बाद भी बार बार प्रयास करता है तो 354 डी के तहत कार्रवाई का प्रावधान है