आगरालीक्स …आगरा में शोरूम, हाॅस्पिटल, शाॅपिंग माॅल सहित अन्य काॅमर्शिलय एक्टिविटी वाले प्रतिष्ठानों से नगर निगम पार्किंग शुल्क वसूलेगा, नगर निगम के सदन में यह प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। इससे छोटी रोजमर्रा के सामान की बिक्री करने वाली दुकानों को मुक्त रखा गया है।
आगरा में शोरूम, हाॅस्पिटल, शाॅपिंग माॅल के बाहर वाहन खडे रहते हैं, नगर निगम का तर्क है कि यह जमीन नगर निगम की है और वह इस जमीन पर वाहन खडे करने पर पार्किंग शुल्क वसूल सकता है। इसे लेकर नगर निगम के 11 वें अधिवेशन में प्रस्ताव रखा गया, इसे पारित कर दिया गया।महापौर नवीन जैन ने बताया कि सपार्किंग शुल्क वसूलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ है। छोटी दुकान स्वामियों को इससे बाहर रखा गया है। सर्किल रेट के आधार पर हर वर्ष पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। शुल्क जमा नहीं करेगा तो उससे भू.राजस्व वसूली की तरह जिलाधिकारी के माध्यम से वसूली कराई जाएगी।
इनसे वसूला जाएगा पार्किंग शुल्क
सड़क के किनारे स्थित वाहनों के शोरूम।
सड़क के किनारे चलने वाले मोटर गैराज।
प्राइवेट नर्सिंग होमए अस्पताल।
निजी भवनों अथवा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों जैसे . गेस्ट हाउसए बैंक्वेट हॉलए शोरूमए बैंकए स्कूलए कोचिंग सेंटर।
शॉपिंग मॉल्स
बियर बार
रेस्टोरेंट एवं होटल
सिनेमा हॉल
ट्रांसपोर्ट कंपनी