आगरालीक्स… आगरा के एक हाॅस्पिटल में डाॅक्टर अपनी पत्नी के साथ बाहर गए थे, हाॅस्पिटल में नर्स ने सफाई कर्मचारी के साथ आपरेशन से महिला का प्रसव करा दिया, इससे नवजात की मौत हो गई, महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हाॅस्पिटल में मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है।
फीरोजाबाद निवासी पंकज यादव ने शनिवार सुबह अपनी 25 वर्षीय पत्नी रूबी को प्रसव पीडा होने पर गंगाराम हाॅस्पिटल, यमुना पार में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि हाॅस्पिटल में नर्स और सफाई कर्मचारी थे, उनसे डाॅक्टर के बारे में पूछा तो कह दिया कि अभी आ रहे हैं। नर्स और सपफाई कर्मचारी गर्भवती को आपरेशन थिएटर में ले गए और आपरेशन से प्रसव करने लगे, इसी दौरान महिला चीखने लगी, उसकी चीख सुनकर परिजन आपरेशन थिएटर में पहुंच गया, वहां खून बिखरा हुआ था ओैर नवजात बेटी की सांस थम चुकी थी, परिजनों के हंगामा करने पर स्टापफ भाग खडा हुआ। बडी संख्या में पुलिस पहुंच गई, उन्होंने महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बाहर गए थे डाॅक्टर
हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची, एसीएमओ डाॅ अजय कपूर ने बताया कि हाॅस्पिटल संचालक डाॅ मनोज अग्रवाल से पफोन पर बात की गई, उन्होंने बताया कि वे आगरा से बाहर आए हुए हैं, टीम को मरीज का आॅपरेशन किसने किया, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है कोई रिकाॅर्ड भी नहीं मिला है। अस्पताल में मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है, यहां आठ मरीज भर्ती थे,उन्हें दूसरी जगह भेजने के लिए कहा है।