आगरालीक्स.. आगरा के रेस्टोरेंट में रात में पार्टी में अर्धनग्न ड्रेस में युवतियां शराब परोसती थी, रेस्टोरेंट संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के सिकंदरा के एक रेस्टोरेंट में पिछले दिनों रात में पार्टी हुई। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि रेस्टोरेंट में होने वाली पार्टी में अर्धनग्न ड्रेस में युवतियां शराब परोसती हैं और देर रात तक हाई पिच म्यूजिक पर मस्ती की जाती है, इससे लोग परेशान हैं।
वेटर से पूछताछ के बाद मुकदमा
थाना सिकंदरा के प्रभारी प्रमोद पंवार ने मीडिया को बताया कि रेस्टोरेंट के वेटर को बुलाकर पूछताछ की गई, उसने बताया कि आए दिन रेस्टोरेंट में इस तरह की पार्टियां होती हैं,पार्टी के समय सीसीटीवी बंद कर दिए जाते हैं। जिस दिन रेंस्टोरेंट में पार्टी हुई है, उस दिन की रेस्टोरेंट संचालक से रिकॉर्डिंग मांगी गई, उन्होंने कहा कि सीसीटीवी बंद था, पुलिस पूछताछ में बताया कि रेस्टोरेंट रात को बंद हो गया था इसलिए सीसीटीवी भी बंद हो गया। पुलिस आस पास के रेस्टोरेंट और दुकान पर लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है, जिससे रेस्टोरेंट में रात के समय आने जाने वालों को देखा जा सके।
संचालकों पर मुकदमा, ग्राहकों पर होगी कार्रवाई
इस मामले में चौकी इंचार्ज डिवीजन हरीश चौधरी ने रेस्टोरेंट के संचालक यश चौहान और लाखन सिंह को नामजद किया है। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।
इंटरनेट सांकेतिक फोटो