आगरालीक्स …आगरा के नए एसएसपी बबलू कुमार ने चार्ज ले लिया है, वे पथराव के बाद के हालात देखने के लिए मंटोला पहुंचे।
आगरा में सोमवार को झारखंड में भीड द्वारा पीट पीट कर तरबजे की हत्या के विरोध में आगरा में प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट ज्ञापन देने पहुंचे। यहां से लौटते समय दुकानों को बंद कराने लगे, इससे बवाल हो गया, दोनों तरफ से पथराव होने लगा, पुलिस पर भी पथराव किया गया। रात को आगरा में एसएसपी अमित पाठक के जाने के बाद 23 दिन पहले एसएसपी बने जोगेंद्र कुमार और डीआईजी लव कुमार का तबादला कर दिया गया।
2009 बैच के हैं एसएसपी बबलू कुमार
एसएसपी बबलू कुमार वर्ष 2009 बैच के आइपीएस हैं। वे सेना नायक चार बटालियन पीएसी प्रयागराज में तैनात थे, वहां से उन्हें आगरा का एसएसपी बनाकर भेजा गया है। मंगलवार दोपहर में एसएसपी बबलू कुमार ने चार्ज ले लिया, वे मंटोला पहुंचे और बवाल वाले क्षेत्र का जायजा लिया, पुलिस अधिकारियों से पथराव के कारणों और कार्रवाई की जानकारी ली।
पुलिस ने 14 लोगों को किया अरेंस्ट
मंटोला में हुए बवाल में पुलिस ने 14 लोगों को अरेस्ट किया है, पुलिस ने रात में दबिश दी, अभी कई लोग फरार हैं, इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।