आगरालीक्स.. आगरा में छात्राएं छेडखानी करने वालों को सबक सिखा सकें, इसके लिए आगरा पुलिस छात्राओं को अपनी सुरक्षा की ट्रेनिंग और वूमेन हेल्प लाइन नंबर के साथ ही सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए जागरूक कर रहा है। आगरा पुलिस द्वारा एक जुलाई से स्कूल छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया गया है।
आगरा पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया है, इसमें छात्राओं को छेडछाड, टिप्पणी करने वालों को सबक सिखाने के टिप्स दिए जा रहे हैं। छात्राओं को खुद की रक्षा के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है, इसके साथ ही 24 घंटे पुलिस की मदद लेने के लिए वूमेन हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी जा रही है।
सोशल मीडिया के लिए किया जा रहा जागरूक
आगरा पुलिस द्वारा छात्राओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है, यह अभियान पूरे जुलाई महीने में चलेगा।