आगरालीक्स.. आगरा की एक महिला फेसबुक से रईसजादों से दोस्ती करती थी, घर पर बुलाकर कपडे उतरवा देती थी, युवती भी अपने कपडे उतारने लगती, इसी दौरान उसके दो दोस्त आ जाते थे। एक खुद को पति और दूसरा भाई बताकर रईसजादों की पिटाई करते थे, इसके बाद वीडियोा सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करते थे। एक कारोबारी को ब्लैकमेल करने में सदर पुलिस ने युवती और उसके दो साथियों को अरेस्ट कर लिया है। इन पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ सदर विकास जैसवाल ने बताया कि शालिनी सोलोमन अपने दोस्त आशु और आशीष शर्मा के साथ मिलकर फेसबुक से दोस्ती करने के बाद ब्लैकमेल कर रही थी। पिछले दिनों एक कारोबारी से रुपये के साथ उसकी कार भी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट ली थी। तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है।
ताजनगरी में एक कारोबारी को ब्लैकमेल करने पर पकडा गया था गैंग
यह गैंग पहले भी पकडा जा चुका है, पिछले दिनो ताजनगरी के एक फ्लैट में महिला ने कारोबारी को बुलाकर उसके कपडे उतरवाने के बाद वीडियो बना लिया था, इसके बाद कारोबारी को ब्लैकमेल करने लगे। इस मामले में महिला और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने अरेस्ट किया था।