आगरालीक्स ..आगरा में मानसून कब आएगा, मुंबई में मानसून की बारिश से रेल और हवाई यातायात ठप हो गया है, पंजाब मेल रद होने के साथ आगरा में ट्रेनें घंटो देरी से पहुंच रही हैं। मानसून की बारिश के लगातार होने से हालात और बिगड सकते हैं। इससे आगरा से मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
आगरा में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है, इसी बीच मुंंबई में मानसून की बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वहां लगातार बारिश हो रही है, इससे रेल और हवाई यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। आगरा से मुंबई और मुंबई से आगरा आने वाली ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है, पंजाब मेल को मुंबई की जगह बुधवार को मनमाड स्टेशन से चलाया जाएगा।
आगरा में आज से हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में बुधवार से मानसून की बारिश हो सकती है, बादल छाए रहने के साथ बारिश होगी, पांच जुलाई तक बारिश की संभावना है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
03-Jul 28.0 40.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
04-Jul 28.0 39.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
05-Jul 28.0 39.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
06-Jul 28.0 40.0 Partly cloudy sky
07-Jul 27.0 38.0 Partly cloudy sky
08-Jul 27.0 38.0 Partly cloudy sky