आगरालीक्स.. आगरा में 5 जुलाई से अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होगा, इसके लिए मुनादी कराई जाएगी। अभियान की शुरुआत कमलानगर के शालीमार रोड से होगी। पहले दिन सुभाष नगर चौराहे से कर्मयोगी चौराहे तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। सहायक नगरायुक्त अनुपम शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान सामान जब्त किया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
अभियान का रोस्टर
5 जुलाई, सुभाष नगर कमला नगर से कर्मयोगी चौराहा
छह जुलाई, हाथरस रोड तिराहे से ओमवाटिका तक सड़क के एक तरफ
आठ जुलाई, ओम वाटिका हाथरस रोड से तिराहे तक
दस जुलाई, पुलिस चौकी चौराहा से जलेसर रोड पर नाई की सराय
11 जुलाई, अशोक नगर से एडीए पार्क दोनों साइड
12 जुलाई, रामबाग चौराहे से नुनिहाई लिंक रोड
15 जुलाई, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी के बाहर, गुरु का ताल के सामने
16 जुलाई, वर्मा डेयरी के आसपास देवीराम हलवाई के सामने कारगिल पेट्रोल पंप तक
17 जुलाई, कारगिल पेट्रोल पंप से ईंट की मंडी हेमा पेट्रोल पंप तक
18 जुलाई, मुगल की पुलिया फतेहाबाद रोड से एमएल गार्डन तक।
19 जुलाई, मोती महल क्षेत्र से रामबाबू सोनी के मकान से होते हुए यमुना किनारा रोड पर।
20 जुलाई, बघेल बगीची से कछपुरा नाला तक।
22 जुलाई, रामनगर की पुलिया से मारुति एस्टेट रोड की तरफ।
23 जुलाई, शिवाजी मार्केट बिजलीघर से किरन होटल के सामने तक।
फाइल फोटो