आगरालीक्स…आगरा में वाटर वक्र्स पर 150 करोड से बने तीसरे पुल की एक लाइन शुरू हो गई। अब सुल्तानगंज की पुलिया की तरफ से जाने वाले वाहन वाटर वक्र्स फ्लाईओवर से सीधे यमुना के तीसरे पुल से होते हुए रामबाग पहुंच जाएंगे। इससे वाटरवक्र्स पर जाम नहीं लगेगा, जिन्हें यमुना किनारा रोड पर जाना है, उन्हें वाटर वक्र्स फ्लाईओवर की जगह सर्विस रोड से जाना होगा। शनिवार को यमुना पर बने तीसरे पुल की एक लाइन यातायात के लिए खोल दी गई। इसकी दूसरी लाइन चालू होने के बाद रामबाग फ्लाईओवर से होकर आने वाले वाहन सीधे वाटर वक्र्स फ्लाईओवर तक आ सकेंगे।
आगरा में नेशनल हाईवे अर्थारिटी द्वारा सिक्स लेन का काम किया जा रहा है, इसके तहत यमुना पर तीसरा पुल बनवाया गया है। अभी यमुना पर दो पुल हैं, पुराने जवाहर पुल से रामबाग से आने वाले वाहन वाटर वक्र्स तक आते हैं। वहीं, नए पुल से वाटर वक्र्स से जाने वाले वाहन रामबाग की तरफ जाते हैं। तीसरे पुल की दोनों लाइन शुरू होने के बाद वाटर वक्र्स और रामबाग फ्लाईओवर से होकर आने वाले वाहन सीधे जा सकेंगे, इन्हें सर्विस रोड पर नहीं आना होगा। इससे रामबाग और वाटर वक्र्स पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।