Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Video: SC Commission chairman Dr Ram Shankar Katheria security person beat up toll workers at Inner Ring road, Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: SC Commission chairman Dr Ram Shankar Katheria security person beat up toll workers at Inner Ring road, Agra

171

आगरालीक्स.. आगरा के इनर रिंग टोल प्लाजा पर एसएसी आयोग के अध्यक्ष डाॅ राम शंकर कठेरिया के काफिले को रोकने पर टोल कर्मियों को पीटा, फायरिंग की, इटावा से सांसद और आयोग के अध्यक्ष डाॅ राम शंकर कठेरिया की मौजूदगी में टोलकर्मियों से मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। सांसद कठेरिया का मीडिया से कहना है कि टोलकर्मियों ने पहले सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया, इसलिए सुरक्षाकर्मियों को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी।

आगरा के इनर रिंग रोड पर टोल प्लाजा है, आगरा के खंदारी परिसर में रह रहे इटावा सांसद और एससी आयोग के अध्यक्ष डाॅ राम शंकर कठेरिया काफिले के साथ शनिवार अल सुबह इटावा जा रहे थे। टोल प्लाजा प्रभारी अनुपम सिंह की तहरीर के अनुसार, शनिवार सुबह 3 45 बजे इटावा सांसद डाॅ राम शंकर कठेरिया का काफिला टोल प्लाजा पर पहुंचा, उनके टोला प्लाजा से होकर जाने की कोई सूचना नहीं थी। उनके काफिले में पांच छोटी गाडी और एक बस थी। टोल कर्मी ने एक एक गाडी को निकालने के लिए कहा, इसे लेकर विवाद हो गया, आरोप है कि सांसद डाॅ राम शंकर कठेरिया के सुरक्षा कर्मियों ने पीटना शुरू कर दिया। मीडिया से सीओ अनुपम सिंह का कहना है कि टोलकर्मी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
डंडों से पीटा, की फायरिंग
तहरीर में आरोप लगाए हैं कि जब सांसद डाॅ राम शंकर कठेरिया से कहा कि वे आपको जानते हैं, आपकी गाडी निकलवा रहे हैं, इसके बाद भी सुरक्षा कर्मी नहंी माने और डंडे से पीटते रहे। फायरिंग भी की, इस मामले में थाना एत्मादपुर में तहरीर दी है, सीसीटीवी भी उपलब्ध कराया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडिया
टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो इनर रिंग रोड टोल प्लाजा का है और इटावा सांसद डाॅ राम शंकर कठेरिया के सुरक्षा कर्मी मारपीट कर रहे हैं।

एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया सहित दो पर मुकदमा
इस मामले में एससी आयोग के अध्यक्ष, इटावा के सांसद डाॅ राम शंकर कठेरिया और एक अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि रहनकला में टोल प्लाजा पर हुए मामलें में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

सांसद ने टोलकर्मी के खिलाफ दी तहरीर
इस मामले में सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया की तरफ से सीओ एत्मादपुर को तहरीर दी गई है। इसमें आरोप लगाया है कि टोलकर्मियों ने हमला किया, बचाव में सुरक्षा कर्मियों को हवाई फायरिंग करनी पडी। सुरक्षा कर्मी विपिन कुमार और पिंकू उपाध्याय के हाथ में चोट आई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!