आगरालीक्स ..आगरा में आप भी आई लव आगरा के साथ सेल्फी लें सकते हैं। आगरा में यह सेल्फी प्वाइंट विकसित किया गया है। 1.5 करोड़ के बजट से होटल ट्राइडेंट तिराहा स्थित पार्क को विकसित करने के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। रविवार शाम को सेल्फी प्वाइंट आम लोगों के लिए खोल दिया गया।
आगरा के होटल ट्राइडेंट तिराहे पर स्थित पार्क को 1. 5 करोड के बजट से विकसित किया गया है। यहां एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इस सेल्फी प्वाइंट का फ्रेम स्टील और फाइबर का बना हुआ है। इसे अलग से तैयार कराया गया है। इसकी खासियत यह है कि यह रात में चमकता है।
शहरवासी और पर्यटक ले सकेंगे सेल्फी
सेल्फी प्वाइंट पर आई लव आगरा लिखा हुआ है, यहां पर्यटक और शहरवासी सेल्पफी ले सकेंगे।