आगरालीक्स.. आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 30 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब पकडी गई है। पुलिस ने 7200 लीटर अंग्रेजी शराब पकडी है, शराब लेकर जा रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आगरा में हरियाणा, पंजाब से अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की सप्लाई होती है, वहां टैक्स कम है और शराब सस्ती मिलती है। ऐसे में रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा के बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी, पुलिस ने गाडी को रोकने के बाद चेकिंग की, गाडी में अंग्रेजी शराब की बोतल देख पुलिस कर्मी भी सन्न रह गए।
7200 लीटर शराब की जब्त
पुलिस ने गाडी से अंग्रेजी शराब की बोतलें निकलवाईं, गाडी में 7200 लीटर अंग्रेजी शराब थी, इसे जब्त कर लिया है। इसकी कीमत करीब 30 लाख बताई जा रही है। यह शराब कहां से लाई गई थी और सप्लाई कहां की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है।